इंटेलेक्चुअल युवा

इस देश के भटके हुए भटकते युवा में एक नया युवा जन्म ले रहा है, या शायद वो हमेशा से मौजूद था लेकन दिखना अभी शुरू हुआ है| ये इंटेलेक्चुअल युवा है|

ये वो युवा है जो रवीश से इत्तेफाक रखता है और पियूष मिश्रा के गाये हुए गाने सुनना पसंद करता है| इसके बुकमार्क्स में 'क़स्बा' का लिंक मिलता है और ये मंटो और धर्मवीर भारती को पढता है, और हिंदी पढने, लिखने और बोलने में इसको कोई शर्म महसूस नहीं होती| ये युवा गुलज़ार को उनके गीतों से ज्यादा उनकी नज्मों के लिए पसंद करता है और जानता है की उनके हर एक गीत में कोई न कोई नज़्म छुपी हुई है| इस युवा का ग़ालिब और मीर से भी गहरा ताल्लुक है और इसको कविता और शायरी पढने और लिखने, दोनों का ही अच्छा ख़ासा शौक है| इसके फ़ोन में बॉलीवुड के पंजाबी रैप सॉंग्स की जगह बेगम अख्तर और गुलाम अली की गज़लें मिलती हैं| ये युवा फेसबुक पे जाके फ़ालतू पोस्ट पे लाइक और कमेंट करने के बजाये गहरे मुद्दों पे गंभीर चर्चा करता है|

लेकिन इस युवा का सोशल एक्सपटेंस बहुत कम है क्यूंकि अधिकांश युवा इसके जैसा नहीं है और उसको इसकी सारी बातें बेतुकी लगती हैं| इसीलिए इस युवा के बारे में हम काफी कम जानते हैं क्यूंकि इसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है और अपनी ही दुनिया में रहने लगा है| ये रात भर जगता है और कुछ न कुछ क्रिएटिव करने में लगा रहता है जिससे इसके मन को शांति मिलती है जैसे की रात साढ़े तीन बजे ब्लॉग लिखना|

ये युवा मैं हूँ और मैं इस युवा को सलाम करता हूँ|

Comments

  1. युवा सोच वाले युवा इनटेलेकचुवल को शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  2. Hum sab ke andar ek aisa hi yava h. Par aj kl ki materialistic life ne is yuva ko kahi kho diya h. Itna shor hai charo taraf wo apni khud ki awaz nhi sun pa raha h. Wo khud se dur h aur kahi khoya huya h

    ReplyDelete
    Replies
    1. Shayad tum sahi ho lekin main tumhari is rai se ittefaaq nahi rakhta. Main ye maanta hun ki har daur mein hi ek aisa yuva ubharta hai jo apne samkaaleen logon se alag hota hai. Ye shayad prakrati ka niyam hai ki kuchh log dusron se zyada samajhdar hote hain. Yahi cheez 'lesser mortals' aur 'higher mortals' create karti hai.

      Delete
  3. Tried to appreciate your writing in the language you wrote but it was difficult for me to blend such words!!
    Ps: i loved it!!

    ReplyDelete
  4. Tried to appreciate your writing in the language you wrote but it was difficult for me to blend such words!!
    Ps: i loved it!!

    ReplyDelete
  5. Tried to appreciate your writing in the language you wrote but it was difficult for me to blend such words!!
    Ps: i loved it!!

    ReplyDelete
  6. iss intellectual yuva ko Rashmirathi bhi muh zabaani rati h ;P good going Arnay :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ab rashmirathi to hai hi kamaal ki rachna! Thank, by the way :)

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Art, Artist, and Are They?

Welcome to the Machine

News - facts or story?